Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर व्यापरियों के नाम पर विशाल पक्ष और विपक्ष नेताओं का सम्मेलन आयोजित

मुजफ्फरनगर । विशाल व्यापारी महासम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने व्यापारियों को नसीहत दी कि व्यापारियों के सम्मेलन में नेताओं को क्यों बुलाते हो।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) ने, आज 22 सितम्बर 2024 दिन रविवार को, मुजफ्फरनगर में कूकड़ा चौक के निकट, मधुर मिलन पैलेस में, अपना वार्षिक प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया जिसमें संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया । नेता शक्ल दिखाने और थोड़ा रुककर भाषण देकर निकलते रहे। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने नसीहत दी कि व्यापारियों के सम्मेलन में नेताओं को क्यों बुलाते हो। आयोजक नेताओं के स्वागत में लगे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथिगण चौधरी लक्ष्मी नारायण  (गन्ना व चीनी कैबिनेट मंत्री उ. प्र. सरकार), कपिल देव अग्रवाल जी [कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार], प्रवीण खंडेलवाल l (राष्ट्रीय महासचिव कॉनफैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं सांसद- चांदनी चौक दिल्ली) संजीव बालियान  (पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार), हरेंद्र मलिक  (सांसद मुजफ्फरनगर), वीरपाल निर्वाल (अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर) और  मीनाक्षी स्वरूप (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर) ने अपने कर कमलों से, दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विवेक दायिनी मां शारदे की वन्दना तथा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग को पुष्पांजलि अर्पित कर की। संगठन के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कार्यक्रम की सराहनीय अध्यक्षता की तथा प्रदेश महामंत्री  तिलक राज अरोरा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अमित गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष  विकास जैन, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, प्रदेश अध्यक्ष युवा  प्रदीप भारद्वाज, प्रदेश मंत्री हर्षवर्धन जैन, प्रदेश अध्यक्ष महिला  रश्मि गुप्ता एवं संगठन के संरक्षक प्रमुख उद्योगपति श अंकुर गर्ग, कार्यक्रम का सुंदर संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री  जयवीर सिंह एवं नगर महामंत्री  सुमित गर्ग ने संयुक्त रूप से किया तथा पूरे प्रदेश के सातों मंडलों से आए व्यापारी गण का स्वागत नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल, नगर अध्यक्ष युवा राजीव सिंघल, अलमासपुर इकाई के महामंत्री सुनील सैनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री  ओमकार अहलावत, जिला अध्यक्ष  राम कुमार तायल, नगर अध्यक्ष श्री नरेंद्र मित्तल तथा प्रदेश संयुक्त संगठन मंत्री  दीपक वर्मा ने किया तथा सभी व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन की बागडोर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष  सतवीर वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष सरदार तरणजीत सिंह, नगर अध्यक्ष युवा  राजीव सिंघल, नगर महामंत्री युवा  नवीन मित्तल, नई मंडी संरक्षक कमल किशोर गोयल, अध्यक्ष प्रवीण जैन, नई मंडी कोषाध्यक्ष विमल प्रसाद गुप्ता, अलमासपुर इकाई के महामंत्री  सुनील सैनी, जिला महामंत्री बागेश अग्रवाल, अलमासपुर अध्यक्ष  शिवकुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर सिंह राठी, नगर उपाध्यक्ष युवा संजय गुप्ता, नगर संगठन मंत्री युवा चिराग गोयल, नगर युवा मंत्री  श्रवण गोयल,  हरीश चौधरी,  मनमोहन गोयल, नगर युवा महामंत्री हर्ष सिंघल, प्रकाश मार्केट के अध्यक्ष हर्ष संगल, अमित गुप्ता, आदि ने संभाली । व्यापारियों ने मुख्य रूप से निम्न मांगे की- प्रदेश के 60 वर्ष से ऊपर के व्यापारियों के लिए तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना लागू करना, व्यापारियों के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर होना, जी एस टी की जटिलताओं को समाप्त कर सरलीकरण किया जाना , कमर्शियल विद्युत दरें घरेलू दरों के बराबर होना, व्यापारी की जीवन दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख से बढ़कर 20 लाख करना, व्यापारियों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाना, मंडी समिति शुल्क पूर्णतया समाप्त किया जाना, सभी विभागों में पंजीयन आजीवन होना, सरकारी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होना, व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस जारी होना और लखनऊ में व्यापार भवन बनना। विचारों की श्रंखला में – महिला प्रदेश महामंत्री  गंगा रस्तोगी प्रदेश उपाध्यक्ष  पवन अग्रवाल प्रदेश मंत्री  ज्योति मोहन गोयल, वरिष्ठ उद्योगपति  कुश पुरी ,  सुरेन्द्र अग्रवाल,  शिव नारायण, कृष्ण गोपाल मित्तल, ने अपने विचार रखे और माननीय मंत्रीगण , सांसद गण और माननीय चेयरपर्सन ने हर प्रकार से व्यापारियों का साथ देने तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने का वायदा किया । सभी आगंतुक गण ने कार्यक्रम की व्यवस्था , सुबह के नाश्ते और दोपहर के भोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम में निम्न व्यापारियों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया-  सुनील तायल, नगर ऑडिटर अजय गर्ग ,राजीव गुप्ता अमर रेवड़ी, कुलदीप मित्तल नगर मंत्री, संजीव अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, व अमित अग्रवाल महामंत्री प्रकाश मार्केट, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल अलमासुर से सुनील कुमार, सुभाष सैनी, प्रदीप सैनी, संजय उपाध्याय, राकेश सैनी सोहनलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *