मुजफ्फरनगर । खतौली के मौहल्ला लाल मोहम्मद मे थाने के पीछे नवेद उर्फ़ जोंटी का तीन मंजिला मकान अचानक भर भरा कर गिर गया। मकान गिरने से कई घंटे पहले मौहल्ले वासियो ने मकान के सरकने की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन क़ो दी थी। मकान को खाली करा लिया गया था।
मौके पर जिम्मेदार लोगोंं ने आस पास के मकानों क़ो खाली करा दिया था। जिससे इस हादसे मे कोई जनहानि नही हुई है। मकान गिरने की खबर सुनकर खतौली उपजिलाधिकारी मोनालिसा, खतौली क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, खतौली थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मुस्तेदी के साथ घटना स्थल पर मुस्टेद है। उक्त मकान मालिक पतंग बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित नवेद उर्फ़ जोंटी का इस हादसे क़ो देखकर रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय मोहल्लेवासियो ने उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी से पीड़ित की सहायता करने की गुहार लगाई है।


