Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रेलवे ट्रैक पर फिर से गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की साज़िश विफल

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश विफल हो गई। प्रयागराज और फ़तेहपुर के मध्य स्थित प्रेमपुर में रेलवे ट्रैक पर फिर से गैस सिलेंडर मिलने के बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ये गैस सिलेंडर पांच किलो वाला था। इससे पहले कानपुर में गैस सिलेंडर रखने की घटना सामने आयी थी।

देशभर में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए रेल हादसे सुर्खियों में बने हुए हैं. इन रेल हादसों के पीछे साजिश होने की आशंका जताई जा रही है। अब एक ऐसा ही मामला कानपुर से सामने आया है। रेलवे ट्रैक पर एक गैस सिलेंडर मिला है। यहां से मालगाड़ी गुजरने वाली ही थी कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *