मुजफ्फरनगर ।
नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम प्रगति पर है जिसमे लगातार अलग अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है कूड़ा पड़ने वाले स्थान पर सौंदर्यकरण किया जा रहा है इसी क्रम में आज नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप,ई ओ प्रज्ञा सिंह,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी सरदार बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,राकेश त्यागी,युवा भाजपा नेता तरुण मित्तल,भूरा कुरेशी की उपस्थिति में कूड़ा पड़ने वाले स्थान बघरा तांगा स्टैंड पर कई वर्षो से बना अंडर ग्राउंड डेस्टबिन जो खराब हो गया था उसको आज मौके पर हटवा दिया गया है बलजीत सिंह ने बताया की प्रयत्न संस्था द्वारा इसके सौंदर्यकरण की जिम्मेदारी ली गई है,व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा की काफी समय से इस जगह के सौंदर्यकरण हेतु प्रयास किया जा रहा था,प्रयत्न संस्था के महासचिव असद फारूखी द्वारा बताया गया है की 2 अक्टूबर गांधी जयंती वाले दिन इसी स्थान का सौंदर्यकरण कर राष्ट्रगान का कार्यक्रम संस्था द्वारा किया जायेगा


