Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भारत सरकार ने पहली बार भूमिहीन लोगों मूर्तिकार, सुनार, राज मिस्त्री के लिए बनाई योजना : जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगर /शामली ।केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव से पहले जो मांग मेरी थी वह आज भी है। किसानों की कमाई, बेहतर शिक्षा मिले, यही प्रयास है।

आज भारत सरकार ने पहली बार भूमिहीन लोगों मूर्तिकार, सुनार, राज मिस्त्री के लिए योजना बनाई है। विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें उद्यमी के तौर पर गिना जाएगा। जल्द ही दल के कार्यकर्ताओं और अन्य के लिए विशेष कार्यशाला रखी जाएगी ताकि उन्हें जानकारी दी जा सके।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आ गए मगर आज भी पार्टी चंदे से चल रही है। जल्द ही कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जयंत चौधरी ने कहा कि कोई भी समस्या हो आईजीआरएस पर शिकायत कर सकते हैं। सभी जिलों के पार्टी कार्यालय पर सुनवाई के लिए एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा ताकि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़े।आज भारत सरकार ने पहली बार भूमिहीन लोगों मूर्तिकार, सुनार, राज मिस्त्री के लिए योजना बनाई है। विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें उद्यमी के तौर पर गिना जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *