मेरठ। मेरठ के थाना भावनपुर के दरोगा बिक्रम सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दरोगा ने इमरान नाम के युवक से मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत पर शनिवार दोपहर टीम ने दरोगा को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि दरोगा ने एंटी करप्शन टीम के साथ हाथापाई की। टीम आरोपी दरोगा को सिविल लाइन थाने ले गई और उससे पूछताछ की।
Author: Taja Report
Post Views: 10

