मेरठ। चकबंदी अधिकारी का पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
चकबंदी अधिकारी के दफ्तर पर विजिलेंस ने छापेमारी कर पेशकार को दबोच लिया। विकास शर्मा ने 20 हज़ार की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने विजिलेंस टीम से शिकायत की थी। पेशकार विकास शर्मा से रिश्वत के 20 हज़ार रुपये बरामद किए गए हैं। टीम पेशकार को सिविल लाइन थाने लेकर पहुँची।
Author: Taja Report
Post Views: 30

