मुजफ्फरनगर । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुढ़ाना के लगभग दर्जन भर हॉस्पिटलों पर छापेमारी के बाद तीन अस्पताल संचालकों को हिदायत देकर मानक पूरे करने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ-साथ नवजीवन हॉस्पिटल को सील किया गया है। सेवा ट्रस्ट अस्पताल को एक दिन का समय दिया गया है।
बुढाना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फरनगर से आई दो टीमों के छापों के चलते हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग की टीम के बुढ़ाना कस्बे में आते ही जैसे डॉक्टरों में अफरातफरी मच गई। कई डॉक्टर अपने क्लीनिक से नदारद दिखे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नवजीवन अस्पताल को मानक पूरे ना होने के चलते सील कर दिया। वही बुढ़ाना के पुल पर सेवा ट्रस्ट हॉस्पिटल को एक दिन का समय देकर अस्पताल में भर्ती पेशेंट को शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। कल सुबह इसे सील किया जाएगा।
Author: Taja Report
Post Views: 28


