मुजफ्फरनगर । शारदेन स्कूल के कक्षा 11 के छात्र-छात्राएं एजुकेशनल टूर पर दिल्ली में पीएम म्यूजियम, वॉर मेमोरियल, स्नो पार्क एवं ट्रामपॉलिन पार्क में गए। सबसे पहले सभी छात्रों ने पीएम म्यूजियम में भ्रमण किया। वहां पर जाकर उन्होंने जानकारी हासिल की कि प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन 14 अप्रैल 2022 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। यह इमारत भारत के सभी प्रधानमंत्री के योगदान को मान्यता देता है और दिखाता है कि कैसे हमारे लोकतंत्र में समाज के हर वर्ग और स्तर के नेताओं को राष्ट्र के लिए योगदान देने का अवसर प्रदान किया। पीएम म्यूजियम में छात्रों ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी हासिल की और वहां पर हमारे विद्यार्थियों ने अनुभूति नामक स्थान पर जाकर ए आई तकनीक के माध्यम से अपनी पसंद के प्रधानमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाए। सभी छात्र यह जानकारी हासिल करके प्रसन्न हो रहे थे।
इसके बाद सभी विद्यार्थी वॉर मेमोरियल गए और सभी ने भारतीय वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने यह जानकारी प्राप्त की कि वॉर मेमोरियल के केंद्र में 40 मीटर ऊंचा स्तंभ है, जो भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस स्तंभ के चारों ओर 16 भुजाएं हैं जो भारत के 16 महान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद कराते हैं।
इसके बाद सभी छात्र दिल्ली स्नो पार्क गए यह गर्मी से बचने के लिए एकदम सही जगह है। वहां पर जाकर बच्चों ने मौज मस्ती की और गर्मी की तपती धूप से बचते हुए सर्दियों के अजीब अजूबे का आनंद लिया।
अंत में सभी छात्र ट्रामपॉलिन पार्क गए जहां पर उन्होंने हंसते खेलते अपनी यात्रा को पूर्ण किया और अपनी प्रसन्नता को सबके साथ शेयर किया।


