Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । नई मंडी थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले छिछोरे मनचले शिवकुमार को भी पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाने के साथ पुलिस द्वारा खातिरदारी के बाद जमीन पर पैर भी नहीं रख पा रहा है।

थाना नई मण्डी पुलिस को अवगत कराया गया कि शिवकुमार पुत्र पाला निवासी ग्राम ढिंढावली, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर हाल पता 10/5 बचन सिंह कॉलोनी थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर द्वारा उनकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की घटना कारित की गयी है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 433/2024 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त शिवकुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *