Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पदक विजेता प्रीतिपाल को जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। पेरिस में संपन्न हुए पैरा लैंपिक गेम्स में डबल पदक विजेता जनपद मुजफ्फर नगर की बेटी प्रीति पाल को आज जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने ग्राम हाश्मपुर रामराज में पहुंचकर सम्मानित किया ।

डा.निर्वाल ने प्रीतिपाल को पगड़ी पहनाकर ,अंगवस्त्र एवं चित्र भेंट कर लिया सम्मानित । उपस्थित लोगों ने प्रीति और पिता अनिल कुमार और दादा ऋषिपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। 

बहुत उत्साहित नजर आई प्रीतिपाल ने कहा आगामी एशियन गेम्स में फिर देश का परचम लहराऊंगी। पदक का रंग बदलने का पूरा प्रयास करूंगी। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में पूर्व चेयरमैन मीरापुर नवीन सैनी ,मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह कश्यप, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, महामंत्री शुक तीर्थ मंडल अरुण पाल, अमरजीत सिंह प्रधान , शुभम कुमार , कोकिल काकरान ,मोहन सैनी, सतेंद्र घटायन , संजीव तंवर किसान मोर्चा,रविंद्र ककरौली उपस्थित रहे ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *