मुजफ्फरनगर । गणेश विसर्जन के दौरान गंग नहर में युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर हड़कंप मच गया।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंग नहर पर गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बवाना का राजीव (25) गणेश विसर्जन के समय खतौली गंग नहर में बह गया। गणेश जी की प्रतिमा को गंग नहर में सलाने के बाद नहाते समय वह गंगनहर में बह गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसकी तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दूसरी ओर थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान में वाटर कूलर में करंट आने से मजदूर की मौत हो गई। वह मजदूरी करके वापस लौट रहा था।
Author: Taja Report
Post Views: 12


