जींद। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के तत्वावधान में हरियाणा के जींद जिले के उचाना में रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार को कोसा।
एक किसान नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महापंचायत में चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं करने का निर्णय लिया गया। किसान महापंचायत में जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और अभिमन्यु कोहाड़ जैसे किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। अब 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र के पिपली में पंचायत होगी। पंचायत में किसानों ने न किसी पार्टी का समर्थन किया है और न ही किसी का विरोध। किसान को अपने हक की रक्षा के लिए वोट करने के लिए कहा गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 12

