मुजफ्फरनगर । किसान भवन सिसौली पर हर माह आयोजित होने वाली मासिक पंचायत में इस बार देश के लिए पेरिस पैरालंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली देश व जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करने वाली एथलीट प्रीति पाल पहुंच रही है। उनके साथ ऑल इंडिया पुलिस में 65 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले आयुष कुमार निवासी गांव दतियाना, जनपद मुजफ्फरनगर भी शामिल होंगे।
Author: Taja Report
Post Views: 10


