लखनऊ। अलीगढ़ व मेरठ में बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के दो बड़े मामलों में हुई कार्यवाही करते हुए 2 मुख्य अभियंता समेत 9 अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिए गए हैं।
अलीगढ़ में इंजीनियरों ने फार्म से मिली भगत कर खराब गुणवत्ता की सामग्री की सप्लाई लेने का काम किया। मेरठ में पार्कों के सुंदरीकरण के काम में अधीक्षण अभियंता पर 2.5 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। तत्कालीन मुख्य अभियंता अलीगढ़ सुबोध शर्मा मुख्य अभियंता स्तर के पद पर आजमगढ़ में तैनात राघवेंद्र भी निलंबित किए गए हैं। अलीगढ़ में वर्ष 2022 में टेंडर के माध्यम से गणेश इंटरप्राइजेज को एसटीपी पोल और एबी केबल सप्लाई आर्डर मिला फर्म ने घटिया क्वालिटी के साथ कम और क्षतिग्रस्त सामग्री की सप्लाई की।
इनकेअलावा सहायक अभियंता शत्रुहन चौहान अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। बिजली विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार, सहायक अभियंता सचिन कुमार को निलंबित किया गया। अधीक्षण अभियंता वेदप्रकाश कौशल को रिश्वत खोरी के आरोप में निलंबित किया गया।

