Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर दिन में आरोप तो शाम को सत्यप्रकाश रेशू हुए मंत्री कपिलदेव के साथी, मिलकर करेंगे शहर का विकास

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री एवं शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल को परिवार सहित पलायन की चेतावनी देने वाले उद्यमी सत्य प्रकाश रेशू ने पलटी मार ली है।

दिन में उनके द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित करने के बाद प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री पर अपने पद का दुरुपयोग करने के साथ-साथ पिछले 15 सालों में व्यापार को लेकर खींचतान एवं विज्ञापनों के टेंडर का ना होने के चलते अपना आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

वही शाम को उद्यमी सत्य प्रकाश रेशू और उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ नगर के विकास को लेकर एकजुट होते नजर आए, वही समाज के मौजिज लोगों जिनमे कुंज बिहारी अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अंकुर गर्ग, पवन गोयल, विपुल भटनागर एवं मंत्री कपिल देव के भाई ललित अग्रवाल भी मौजूद रहे। दोनों के बीच सुलह करवाते हुए समाज के लोगों ने सत्य प्रकाश रेशू को कहा कि आप मंत्री कपिल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शहर का विकास करेंगे जिसको लेकर दोनों गले में और अपने गिले शिकवे बुलाए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *