मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय द्वारा नगर पंचायत जानसठ मे निर्मित होने वाली गौशाला की भूमि का निरीक्षण किया गया।
शासन की मंशानुरूप जनपद मुजफ्फरनगर के नगर पंंचायत जानसठ में गौशाला का निर्माण होना प्रस्तावित है इसी क्रम में आज दिनांक जिलाधिकारी महोदय श्अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अधिशासी अधिकारी‚ नगर पंचायत जानसठ काे साथ लेकर नगर पंचायत जानसठ में निर्मित होने वाली गौशाला की भूमि का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा गौशाला के निर्माण सम्बन्धित समस्त बिन्दुओ पर सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। इसी क्रम में महोदय द्वारा बताया गया कि जानसठ क्षेत्र में निर्मित होने वाली इस गौशाला से आस पास के आवारा पशुओ से होने वाली समस्याओ से निजात मिलेगी। साथ ही महोदय द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा गया कि गौशाला का निर्माण इसी माह से शुरू होने जा रहा है‚ निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाये गौशाला के निर्माण में किसी प्रकार कि शिथिलता न की जाये तथा निर्धारित अवधि के अन्दर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाये।


