मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में बीती रात 2:15 बजे गरीब पर टूटा बारिश का कहर,कच्चे मकान के अचानक गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
42 वर्षीय ताहिर पुत्र खुर्शीद राजपूत मकान में तन्हा सो रहा था। बारिश के दौरान कच्चे मकान की छत गिरने से वह नीचे दब गया। आवाज सुनकर लोगों ने वहां पहुंच कर उसे निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
Author: Taja Report
Post Views: 18


