मुजफ्फरनगर । शुगर के मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया बताया जा रहा है कि परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जिसकी सूचना पुलिस को दिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत करने की कोशिश की।
नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलमासपुर के श्रीजी नर्सिंग होम में शुगर के मरीज को भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, मामले की जानकारी पुलिस को होती है पुलिस मौके पर पहुंची जो उसने परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
Author: Taja Report
Views: 11


