Skip to main content

TR NEWS UP-UK

12 चौकी प्रभारियों समेत तीस पुलिस अधिकारियों का तबादला

मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने 12 चौकी प्रभारियों समेत तीस पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से छह चौकी प्रभारियों को चार्ज से हटाकर थानों में भेजा गया है। जबकि एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने देर रात 12 पुलिस चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगाओं का तबादला किया है। इनमें मीरापुर दलपत चौकी प्रभारी ओमेन्द्र सिंह को एसएसआई तितावी, पुलिस लाइन से विनोद कुमार को चौकी प्रभारी मीरापुर दलपत, सिखेडा से रनवीर सिंह को शुक्रताल चौकी प्रभारी, मीरापुर से गुरूवचन सिंह को चौकी प्रभारी बरूकी भोपा, देवपाल सिंह को चौकी प्रभारी बरूकी से हटाकर थाना भोपा भेजा गया है। कोतवाली नगर से नितिन कुमार को चौकी प्रभारी जटवाडा ककरौली, पुलिस लाइन से दीपक कुमार को चौकी प्रभारी बायवाला बुढाना, बायवाला चौकी से इंचार्ज महेन्द्र सिंह को थाना भोपा, भौराकलां से सुमित कुमार को चौकी प्रभारी परासौली, बुढाना से विकास कुमार को चौकी प्रभारी उकावली, चौकी इंचार्ज भण्डूर से पवन कुमार को रोहाना चौकी इंचार्ज, सावटू चौकी इंचार्ज बाल कृष्ण को प्रभारी चौकी रामलीला टिल्ला, पुलिस लाइन से मोहित कुमार को चौकी प्रभारी सावटू भौराकला, प्रभारी चौकी गांधीनगर जितेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा पुरकाजी, पुलिस अधीक्षक नगर के वाचक ज्ञानेन्द्र सिरोही को प्रभारी चौकी भण्डूर, एसएसआई छपार ज्ञानेन्द्र नागर को प्रभारी चौकी बुढ़ाना मोड कोतवाली, शेरपुर थाना पुरकाजी चौकी प्रभारी रमेश चन्द को पुलिस लाइन भेजा गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *