मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा टप्पेबाजी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, बैंक पास बुक, आधार कार्ड, अवैध शस्त्र, आई-10 कार आदि सामान बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
31 अगस्त 2024 को वादिया श्रीमती भागीरथी पत्नी बंशीलाल निवासी मौहल्ला होली चोक थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि वह यूनियन बैंक जा रही थी तभी रास्ते मं कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हे सम्मोहित कर सफेद व पीली धातु के आभूषण तथा 10 हजार रुपये ले जाने की घटना कारित की गयी। इस सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 12.09.2024 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अभियोग से सम्बन्धित पीली धातु के आभूषण, बैंक पास बुक व अन्य सामान बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
1. दिलशेर पुत्र अली हसन निवासी विजयनगर सैक्टर 11 प्रताप बिहार चादवारी झुग्गी झोपडी थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद।
2. तस्लीम पुत्र परपदीन निवासी विजयनगर सैक्टर 11 प्रताप विहार चांदवाही झुग्गी झोपडी धाना विजयनगर जिला गाजियाबाद हाल निवासी ग्राम पिपलहेडा थाना धौलाना जिला हापुड़।
3. सिराजुद्दीन पुत्र साजत निवासी ग्राम पिपलहेडा थाना धौलाना जिला हापुड हाल निवासी विजयनगर सैक्टर 11 प्रताप विहार चांदवारी झुग्गी झोपडी थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद।
4. रियाजुद्दीन पुत्र सिलकसा निवासी ग्राम पिपलहेडा थाना धौलाना जिला हापुड हाल निवासी विजयनगर सैक्टर 11 प्रताप विहार चांदवारी झुग्गी झोपडी थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद।
5. सचिन पुत्र जुगमेन्द्र निवासी ए-264 नयां पंचवटी घंटाघर थाना कोतवाली गाजियाबाद हाल निवासी 73/304 ब्रहम्पुत्र एन्कलेव सिद्धार्थ थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद।
*बरामदगी का विवरण-*
▪️ 01 तमंचा 12 बोर व 03 चाकू
▪️ 01 हुण्डई आई-10 गाडी
▪️ 01 इलेक्ट्रानिक कांटा
▪️ 01 जोडी कुण्डल
▪️ 01 अंगुठी पीली धातु
▪️ 01 अंगुठी सफेद धातु
▪️ 02 बैंक पास बुक यूनियन बैंक
▪️ 02 आधार कार्ड
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों दिलशेर, तस्लीम, सिराजुद्दीन, रियाजुद्दीन उपरोक्त ने बताया कि हम अकेली औरतों को देखकर उन्हे सम्मोहित कर उनसे पैसे व जेवर ले लेते हैं तथा जेवर सुनार सचिन उपरोक्त को बेच देते हैं।


