मुजफ्फरनगर । 5 वर्ष के बालक के साथ कुकर्म के आरोपी जबर सिंह को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
गत 20 मार्च 2021 को थाना खतौली के एक गाँव में आरोपी के घर के पास खेल रहे 5 साल के बालक को घर में बुलाकर कुकर्म करने के मामले में आरोपी जबर सिंह को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई विशेष पॉस्को अदालत की पीठासीन अधिकारी श्रीमति मंजुला भालोटिया की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक प्रदीप बालियान व दिनेश कुमार शर्मा ने पैरवी की।
अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 20 मार्च 2021 को आरोपी के घर के पास खेल रहे एक पांच साल के बालक को घर बुलाकर पांच रुपये का लालच देकर आरोपी जबर सिंह ने अपने घर में ही कुकर्म किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एम रहमान


