Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ट्रेन जेहाद : दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन को शॉर्ट सर्किट के जरिये ब्लास्ट करने की साजिश विफल

लखनऊ। कानपुर – अजमेर और फर्रुखाबाद के बाद अब हरदोई में शॉर्ट सर्किट के जरिये ट्रेन में ब्लास्ट करने की साजिश का खुलासा हुआ है। कल हरदोई में दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन को शॉर्ट सर्किट के जरिये ब्लास्ट करने की नापाक साजिश की गयी थी। ट्रेन बिजली के तारों से टकराई और बिजली गुल हो गयी , जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँच गए

6 घंटे बिजली गुल रही। रेलवे अधिकारियो ने जाँच की तो पता चला की किन्ही असामाजिक तत्वों ने बिजली के तारों से छेड़छाड़ की थी, ताकि ट्रेन का इंजन तारो से टकराकर ब्लास्ट हो जाये। अब रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस तारों से छेड़छाड़ करने वालो की तलाश में जुट गयी है।

दूसरी ओर कानपुर ट्रेन कांड में ATS ने मुंडेरा गांव के हिस्ट्रीशीटर शाहरुख़ से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ है की शाहरुख़ राज नाम से कई सोशल मीडिया एकाउंट्स चला रखे हैं। उसके बंगाल से जुड़े दोस्तों को ट्रेस किया जा रहा है। रेलवे ट्रेक के नजदीक रहने वालों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। NIA और ATS ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है।

रेलवे ट्रैक पर रखा मिला सीमेंट का बड़ा ब्लॉक

महाराष्ट्र के सोलापुर में भी मालगाड़ी को पलटाने की साज़िश सामने आई है। लेकिन लोको पायलट की सावधानी से बड़ा हादसा होने से टल गया। सोलापुर ज़िले के कुडुवाडी स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा ब्लॉक मिला है। इस मामले को लेकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *