मुजफ्फरनगर । नई मंडी क्षेत्र में सुबह भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अर्टिगा गाड़ी खड़े ट्रक में घुसने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दो घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया।


आज सुबह करीब 5.00 बजे थाना नई मण्डी पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से पचेंडा कलां बाईपास पर ट्रक तथा इर्टिगा गाड़ी में दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पीआरवी, थाना प्रभारी नई मण्डी द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि इर्टिगा गाड़ी में 07 युवक सवार थे जोकि अलीगढ से औली जा रहे थे। इर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे के हिस्से से टकरा गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, दौराने उपचार 4 युवकों की मृत्यु हो गयी है तथा अन्य घायलों का इलाज चल रहा है । उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारु रूप से चलवाते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


