Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर घायल व गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए शाहबुद्दीनपुर रोड से मिमलाना जाने वाले रास्ते पर भट्टे के पास रजवाहे की पटरी पर दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर वाहन चोर अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। 

थाना कोतवाली नगर पुलिस शहाबुद्दीनपुर रोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे चैकिंग हेतु टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटसाईकिल सवार व्यक्ति मोटरसाईकिल को तीव्र गति से वापस मोड़कर भागने लगा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया। मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल को मिमलाना रोड पर राजवाहे की पटरी पर मोड दिया गया। आगे चलकर मोटरसाईकिल तीव्रगति होने के कारण असंतुलित होकर गिर गयी। मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल को छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति का घेराव किया गया तो अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। अभियुक्त से बरामद मोटरसाईकिल अभियुक्त द्वारा दिनांक 07.09.2024 को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर से चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 370/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* राहुल कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी हुसैनपुर बौपाडा थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*

▶️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई। (मु0अ0सं0- 370/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)

▶️ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *