Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रेल पुल पर बना रहे थे रील, पति-पत्नी और मासूम की मौत

सीतापुर। हरगांव-लखीमपुर मार्ग पर लखीमपुर क्षेत्र में रेलवे पुल पर रील बनाते समय हुए दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी व बच्चे की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। लहरपुर के शेख सराय मोहल्ले निवासी मृतक मो. अहमद (27), उनकी पत्नी आयशा (25) व उनके तीन वर्षीय बेटे थाना क्षेत्र हरगांव के क्योंटी मे चालीसवां के कार्यक्रम में अपने फूफा रहमत अली के घर पर आये थे। आज यह जब ये लोग रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे थे तभी लखनऊ से पीलीभीत जा रही ट्रेन देखकर यह लोग रेलवे लाईन के ऊपर पुल पर से दौड़कर निकलने की कोशिश करने लगे। लेकिन ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *