Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ.दिनेश शर्मा 14 को मीरापुर आयेंगे

 मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा 14 सितंबर,शनिवार को जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर में आएंगे।यहां पर वह बाईपास स्थित ग्रैंड शहनाई मंडप में ओजस्वी शिक्षक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक पं.दीपक कृष्णात्रेय ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी का लखनऊ से कार्यक्रम जारी हो गया है।जिसके अंतर्गत वह 14 सितंबर 2024 , शनिवार को नई दिल्ली से वाया गाजियाबाद-मेरठ होते हुए मीरापुर के बाईपास स्थित ग्रैंड शहनाई मंडप में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे और शिक्षक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे।दीपक कृष्णात्रेय ने बताया कि डॉ. दिनेश शर्मा जी के मीरापुर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *