मुजफ्फरनगर । शेरपुर चुगी के पास एक आरा मशीन पर मजदूरों में हुई मारपीट में एक मजदूर घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सहारनपुर के कस्बा देवबंद के तेलियो वाली मोरी का रहने वाला मुस्तकीम (45) शेरपुर चुंगी के पास अपने बहनोई शमशाद की आरा मशीन पर पिछले बारह वर्ष से कार्य करता था। वहां मजदूर अकरम के साथ मुस्तकीम की किसी बात पर देर रात मारपीट हो गई।
बीच बचाव करने के लिए मुस्तकीम का भांजा असद भी पहुुंच गया। इस दौरान मुस्तकीम नीचे गिर गया। उसे सिर के पीछे के हिस्से में चोट लग गई। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। शव मोर्चरी भेजा है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
Author: Taja Report
Views: 19


