मुजफ्फरनगर । योगी सरकार की सख्ती तथा प्रशासन में पुलिस की तमाम योजना के बावजूद छेड़छाड़ और अपहरण वालों में खौफ नहीं हैं। आज फिर आर्य समाज रोड पर एक कॉलेज छात्रा को कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया गया। इसके बाद हंगामा हो गया और क्षेत्र के लोगों ने एक युवक को दबोच लिया। बताया जाता है कि एक कॉलेज छात्र जब आर्य समाज रोड से गुजर रही थी तभी कर में सवार युवकों ने उसे अपनी कर में डालकर ले जाने का प्रयास किया। इसे वहां से कुछ लोगों ने देखा तो विरोध कर रही छात्रा की मदद के लिए आए और युवक को पकड़ लिया और जो छात्रा को छुड़ा लिया। पकड़े गए छात्र का नाम कुटेशरा चरथावल निवासी शाहिद बताया गया है। बाद में सूचना पर पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 01 छात्रा के अपहरण का प्रयास करने व छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को आर्य समाज रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 09.09.2024 को अभियुक्त द्वारा आर्यसमाज रोड पर अपने साथी असद पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल के साथ मिलकर कॉलेज जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास व छेड़छाड़ की गयी। सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्त को आर्यसमाज रोड से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का साथी असद उपरोक्त कार लेकर मौके से फरार हो गया। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण तथा छात्रा की रेकी कर उसके कॉलेज आने-जाने की सूचना अभियुक्तगण को देने वाले ग्राम कुटेसरा निवासी अजीम व फैसल के विरूद्ध मु0अ0सं0- 271/2024 धारा 76,78,87,63,352 बीएनस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* साहिब त्यागी पुत्र यामीन निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*वांछित/फरार अभियुक्तगण का नाम-*
*1.* असद पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* अजीम पुत्र नियाज निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*3.* फैसल पुत्र नामालूम निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।


