Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के बी0एस0सी0 माइक्रोबायोलोजी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बायोसाइंस विभाग मे संचालित पाठयक्रम बी0एस0सी0 माइक्रोबायोलोजी तृतीय वर्ष का माँ शाकुम्भरी विष्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमे बी0 एस0 सी0 माइक्रोबायोलोजी तृतीय वर्ष मे अब्दुल वाहिद ने 78.48 प्रतिशत अंको के साथ विश्वविद्यालय मे प्रथम, अफ्फान कुरैशी ने 77.67 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय व ज्योति गौतम ने 76.24 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर बायो साइंस विभाग मे हर्ष का माहौल हैं। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक डा0 एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थीयो को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बी0एस0सी0 माइक्रोबायोलोजी के छात्र अब्दुल वाहिद ने बताया की शिक्षको के द्वारा उच्च कोटि का शिक्षण व हमारी कडी मेहनत, लगन ही हमारी सफलता की कुँजी है ।

श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल तथा श्रीराम कॉेलेज के निदेषक डा अषोक कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आशीवार्द देते हुये कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता उनकी पढाई के प्रति लगन व कड़ी मेहनत का परिणाम है।

इस अवसर पर डा0 विपिन कुमार सैनी विभागाध्यक्ष बायोसाइंस ने इस अवसर पर सफल हुए विद्यार्थीयो को प्रसस्तिपत्र देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि विभाग निरन्तर विद्यार्थीयो के शैक्षिणिक तथा बौद्धिक विकास के लिए प्रयास करता रहेगा ।

सफल हुए सभी विद्यार्थीयो ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नही होता इसके लिए मेहनत, लगन व शिक्षको और माता पिता के सही मार्गदर्शान की आवश्यकता होती है। विभाग मे सभी शिक्षको के द्वारा उच्च कोटि का शिक्षण व जटिल विषयो को भी सरल तरीके से समझाया जाता है और यही हमारी सफलता का राज हैं। श्रीराम कॉलेज व विभाग के अन्य शिक्षको ने भी विद्यार्थीयो का उत्साहवर्धन किया व लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *