मुजफ्फरनगर। दसलक्षण पर्व रविवार 8 सितंबर से प्रारम्भ हो गये। पहला दिन उत्तम क्षमा के लिए रहा।
मंगलवार 7 सितंबर को समाप्त होगा। दशलक्षण पर्व, जैन धर्म का एक पर्व है जिसे पर्युषण पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व आत्मा की शुद्धि के लिए मनाया जाता है। इन दस दिनों में जैन धर्म के अनुयायी दस लक्षण उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम अकिंचन्य, उत्तम ब्रहमचर्य का पालन करते हैं। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र वहलना, मुनीम कालोनी, पटेलनगर, नई मंडी चौडी गली, जैन मिलन, सरेन्द्र नगर, अबुपरा प्रेमपरी, जैन नगर समेत शहर के सभी जैन मंदिरों में पूजा अर्चन रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
Author: Taja Report
Post Views: 14


