Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में तिमारदार ने नर्स को मारा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । जिला अस्पताल जंग का अखाड़ा बनता जा रहा है। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में डा. योगेंद्र त्रिखा के भर्ती मरीज के तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात नर्स से मारपीट कर दी। तीमारदार पर नर्स को थप्पड़ मारने का आरोप है। वहीं तीमारदार ने खुद को भारतीय किसान यूनियन क्रांति का पदाधिकारी बताते हुए उल्टा अस्पताल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा दिया। मामला सीएमओ के संज्ञान में आने पर बाद पहुंची पुलिस ने अस्पताल कर्मी की तहरीर पर तीमारदार को हिरासत में ले लिया है। सीएमओ ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने के लिए भी पुलिस अधिकारियों से बात की है।

शनिवार को कायाकल्प टीम का निरीक्षण होने से पूर्व वार्ड को खाली कराया जा रहा था। इस दौरान मेडिकल वार्ड में दीदाहेडी की मरीज बिलकिश के साथ दो युवक और एक महिला तीमारदार थी, जिसे नर्स ने बाहर जाने के लिए बोला, लेकिन तीमारदार ने बाहर जाने पर आपत्ती की, जिसके लेकर वहां बहसबाजी हो गई। इस बीच महिला तीमारदार ने महिला नर्स को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। तीमारदार ने खुद को भारतीय किसान यूनियन क्रांति का होने के चलते भीड़ एकत्रित कर ली, जिस कारण वरिष्ठ चिकित्सकों से लेकर स्टाफ ने काम बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में इस कारण काम बंद रहा। अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ के काम बंद करने के बाद सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार को सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी से वार्ता की। नगर कोतवाली से पुलिस पहुंची और महिला नर्स की शिकायत पर आरोपी शाहरूख को हिरासत में लिया गया। इसके बाद चिकित्सक और स्टाफ ने काम शुरू किया। तीमारदार को हिरासत में लेने पर अस्पताल में भाकियू क्रांति के कार्यकर्ता वहां एकत्रित होने लगे। इस दौरान भाकियू क्रांति के प्रदेश प्रवक्ता रिजवान त्यागी ने बताया कि उनके कार्यकर्ता को पहले वार्ड में अस्पताल कर्मचारियों ने पीटा है। वार्ड से कई डंडे मिले हैं।

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राकेश सिंह ने बताया कि वार्ड में कायाकल्प टीम के निरीक्षण के लिए तीमारदारों को बाहर किया जा रहा था। इस दौरान मरीज बिलकिश के साथ तीमारदार ने खुद को किसान यूनियन का पदाधिकारी बताते हुए नर्स के साथ मारपीट कर दी। विरोध के चिकित्सक व स्टाफ काम बंद कर दिया, लेकिन थोडी देर बार ही पुलिस ने पहुंचकर तीमारदार को हिरासत में लिया, जिसके बाद काम सुचारू हो गया। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *