Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पाकिस्तान चली गई महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया

मुजफ्फरनगर । फर्जी वसीयत नामा और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का एक और मामला सामने आया है।1947 में पाकिस्तान चली गई महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर दो बीघा भूमि हडपने की साजिश का खुलासा हुआ है। दो बीघा जमीन की कीमत आज की तारीख में रुपए बताई जा रही है।

मामले में किसी ने एसडीएम खतौली को शिकायत की तो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले से लेकर फर्जी वसीयत नामा बनाने वाले और स्थानीय प्रशासन में मचा हुआ है हड़कंप। यही नहीं किसी ने उक्त महिला के गोद लिए पुत्र का भी बनवा डाला फर्जी प्रमाण पत्र जबकि उक्त महिला का मुजफ्फरनगर में दूर-दूर तक भी कोई भी रिश्तेदार आदि नहीं है। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध कब्जाधारियों, भू:माफियाओं ,गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ खतौली विधानसभा क्षेत्र में शत्रु संपत्ति को कब्जाने का धंधा भी चल रहा है। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *