मुजफ्फरनगर । कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेश की अधिवक्ताओ में भारी रोष है। महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के साथ जिले के अधिवक्ता आज धरने पर बैठे और ज्ञापन दिया।
अधिवक्ताओं ने कासगंज में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया। डीएम कार्यालय पर एकत्रित हुए जिला बार व सिविल बार एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में महिला पुरुष अधिवक्ता एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर हत्या के आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की।
डीएम कार्यालय अधिवक्ताओं के बीच धरने पर पहुंचे तहसीलदार राधेश्याम गौड को अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
Author: Taja Report
Views: 23


