Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पूजा अर्चना के साथ रथयात्रा पर निकले गणपति बप्पा

Exif_JPEG_420

Exif_JPEG_420
Exif_JPEG_420

मुजफ्फरनगर । भगवान गणेश की मंदिरों और घरों में में स्थापना के साथ गणपति महोत्सव शुरू हो गया। गणपति धाम मंदिर में भव्य आयोजन के साथ गणपति रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया के घोष से यात्रा पथ गूंज उठा।

आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भरतिया कॉलोनी स्थित गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में श्री गणपति जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ,व्यापारी नेता संजय मित्तल उद्योगपति व मंदिर कमेटी अध्यक्ष भीम सैन कंसल बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ पूजा दुआ व पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय मिश्रा, रघुराज गर्ग, विशाल गोयल तथा अन्य लोग कमेटी के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने अतिथियों का मंदिर प्रांगण में स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में हवन पूजन के साथ ब्राह्मणों द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा के साथ भगवान गणेश और खाटू श्याम रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। गणेश जी के रथ के वाहक विशु तायल बने। घरों में भी आज गणपति स्थापना की गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *