मुजफ्फरनगर । थानाक्षेत्र चरथावल की रहने वाली 01 बालिका के परिजनों द्वारा थाना चरथावल पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री इंटर में पढती है, आज दोपहर लगभग 1.30 बजे जब स्कूल से घर आ रही थी तो चरथावल से पावटी रोड पर एक अज्ञात द्वारा उनकी पुत्री से छेडछाड की गयी है। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है। थाना चरथावल पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
Author: Taja Report
Post Views: 14


