लखनऊ। बुलडोजर पर जुबानी जंग के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी पर एकदम ताज़ा अटैक किया है। अखिलेश ने एक्स किया “अगर आप और आपका बुलडोज़र इतना ही सफल है तो अलग पार्टी बनाकर ‘बुलडोज़र’ चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव लड़ जाइए। आपका भ्रम भी टूट जाएगा और घमंड भी। वैसे भी आपके जो हालात हैं, उसमें आप भाजपा में होते हुए भी ‘नहीं’ के बराबर ही हैं, अलग पार्टी तो आपको आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी।
Author: Taja Report
Views: 24

