सहारनपुर। जनपद के नानौता क्षेत्र के खुडाना गांव के शमशान घाट में एक नीम के पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। शवों के पास ही युवक की बाइक खड़ी थी। बुधवार सुबह सुबह के समय टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने शवों को लटके देखा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवा कर जांच पड़ताल की। शवों की पहचान खुडाना निवासी सचिन सैनी (22) पुत्र लक्ष्मी चंद और बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव दल्हेडी निवासी सलोनी (20) के रूप में हुई। दोनों एक ही नाईलोन की रस्सी से बने फंदे में पेड़ पर लटके थे। बताया जाता है कि दोनों एक ही बिरादरी के थे। सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
Author: Taja Report
Views: 16

