मुज़फ्फरनगर। आवारा कुत्ते भेडियो के काटने की लगातार आ रही खबरों के बीच आज कोतवाली क्षेत्र के नम्बर 2 चुंगी चौराहे से सनसनी खेज खबर आई। एक युवक द्वारा लोगों को काटने का मामला सामने आया।
युवक ने आज सुबह नंबर दो चौराहे पर महिला सहित कई लोगों को काट लिया। आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने काटने वाले युवक से महिला व एक लड़की को बचाया। जहां लोगों ने युवक को पकड़कर बाँध दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर युवक को हॉस्पिटल भेजा। शहर में आवारा कुत्ते शहर वासियों को अपना शिकार बना रहे हैं। पालिका को इसकी परवाह नहीं है। अभी हाल ही में चुंगी नंबर दो के पास एक कुत्ते द्वारा एक व्यक्ति को काट लिया गया था व्यक्ति का समय पर इलाज ने होने के कारण उस व्यक्ति आज सुबह चुंगी नंबर दो पर आने जाने वाले राहगीरों को काटने लगा। बड़ी मुश्किल मोहल्ले वासियों वे पुलिस ने उसे रस्सी से बांधकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिली है कि जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जिन लोगों को उसने काटा है उन्हें भी उपचार कराने की सलाह दी गई है।


