Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार में चार करोड़ की लूट पर मुजफ्फरनगर व शामली में दबिश

हरिद्वार। श्रीबालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में चार करोड़ की डकैती डालने वाले बदमाशों के तार हरियाणा और उत्तरप्रदेश से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने मुजफ्फरनगर सहित कई स्थानों पर दबिश दी है।
डकैती के खुलासे के लिए पुलिस और सीआईयू की पांच टीमें यूपी और हरियाणा में खोजबीन में जुटी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली व खतौली सहित आसपास के जिलों में भी टीमें लगी हैं। बदमाशों से जुड़े कुछ लोगों तक पुलिस के पहुंचने की भी बात कही जा रही है। रविवार की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वैलर्स के नाम से बने शोरूम में हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने करोड़ों की डकैती की थी। इस मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस और सीआईयू की 11 टीमें गठित की हैं, जो डकैतों के खोजबीन में लगी हैं। आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने भी घटनास्थल पहुंचकर अतुल गर्ग से जानकारी लेकर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया था। साथ ही मामले में एडीजी लॉ एंड कानून ने भी जिले की संयुक्त टीम के साथ ही एसटीएफ को भी डकैती के खुलासे के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। टीमें अब तक एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों के पीछे लगी हैं। पता चला है कि आरोपी ज्वालापुर के एक स्थान पर ठहरे थे। इसके बाद रेकी कर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *