Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव : सपा और कॉंग्रेस गठबंधन के लिए सलमान सईद ही सही प्रत्याशी : इमरान मसूद

मुजफ्फरनगर । हाल ही में लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई मीरापुर विधानसभा में उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों अपने प्रत्याशियों को घोषित करने में लगी हुई है। वहीं बहुजन समाज पार्टी से मुस्लिम कैंडिडेट गठबंधन से किनारा करने वाली आजाद समाज पार्टी द्वारा भी इस विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मुस्लिम कैंडिडेट का नाम सामने लाया गया है वहीं समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस द्वारा गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। वही कांग्रेस पार्टी से सहारनपुर से सांसद एवं मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रभारी इमरान मसूद द्वारा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। जहां उनके द्वारा हाल ही में बसपा छोड़कर घर वापसी करने वाले कांग्रेस नेता सलमान सईद को लेकर हाई कमान को उनका बायोडाटा भेजा गया है। इमरान मसूद का कहना है कि पूर्व मंत्री के पुत्र सलमान सईद ही मीरापुर विधानसभा के लिए समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस गठबंधन के उपयुक्त प्रत्याशी है। सलमान सहित को लेकर इमरान मसूद ने पार्टी हाई कमान सहित गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं को आश्वस्त किया है कि यदि सलमान सईद मीरापुर विधानसभा का उपचुनाव लड़ते हैं तो दोनों पार्टियों को क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *