मुजफ्फरनगर । भारत विकास परिषद मेन शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्रीय प्रकल्पके अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संस्कार सूत्र की द्रष्टि से ‘भारत को जानो’ का एक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। भारत विकास परिषद् मैन शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने एक स्कूल के बच्चों व स्कूल संचालक एवं स्टाफ प्रधानाचार्या की काफी सराहना करते हुए कहा ईस तरह के कार्यक्रम भारत को जानो प्रतियोगिताओं से बच्चों को राष्ट्रीय व सनातन संस्कृति का ज्ञान में वृद्धि होती है ईस कार्यक्रम के संयोजक ओ डी शर्मा, अशोक सिंघल, अनिल कुमार शर्मा रहे अनघ सिंघल और प्रधानाचार्य मोना सिंघल का कार्यक्रम आयोजित कराने में विशेष सहयोग रहा शाखा सचिव नवनीत गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सिंघल और महिला संयोजिका अंजलि गर्ग शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन मनीष गर्ग विनीत गुप्ता* कार्यक्रम में उपस्थित रहे अंत में *शाखा के अध्यक्ष संजय मिश्रा* ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया


