Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आवारा कुत्तों ने ले ली बुजुर्ग ग्रामीण की जान

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के बवाना गांव में खेत से संदिग्ध हालात में लापता अस्सी वर्षीय बुजुर्ग किसान जल सिंह (80) का शव ज्वार के खेत में पड़ा मिला।

लापता वृद्ध को तलाशते हुए जब परिवार के लोग खेत में पहुंचे तो देखा कि शव को आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। मृतक के बेटे कंवरपाल ने बताया कि आवारा कुत्तों के हमले से अपने पिता की मौत हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना का रहने वाला वृद्ध जल सिंह 31 अगस्त दोपहर को अपने खेत पर गया था। वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह जल सिंह का शव पड़ोसी छांगा के खेत में पड़ा मिला। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *