मुजफ्फरनगर । अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अवगत कराना है कि दिनांक 02.09.2023 को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री ध्रुवकान्त ठाकुर महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई तदोपरान्त महोदय द्वारा अभियोजन शाखा के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए माननीय न्यायालय में लंबित अभियोगों में अबतक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा अभियोजन के मामलों में प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया जिससे अपराधियों को शत प्रतिशत सजा सुनिश्चित की जा सके। इसके पश्चात महोदय द्वारा महिला प्रकोष्ठ/विशेष जांच प्रकोष्ठ के अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण करते हुए आने वाली सभी शिकायतों व उनके निस्तारण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि आने वाली सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु जघन्य अपराधो मे संलिप्त अभियुक्तों पर धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने तथा जनपद मे खनन, शराब, गौकश/गौतस्करों,भूमाफियाओं तथा मादक पदार्थ तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने तथा जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों, नई उम्र के संदिग्ध लड़कों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार मोटरसाईकिल, मोडिफाइड मोटरसाइकिल, ब्लैक फिल्म आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने सहित अन्य दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री व्योम बिंदल मौजूद रहे।


