हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व सभासद का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक के पुत्र आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता कल से लापता चल रहे थे। आरिफ ने बताया आखिर बार उन्हें पास के ही मकान में बैठे देखा था। रात भर जब वह घर नहीं आए तो अनहोनी की आशंका के चलते उनकी खोजबीन की। आरिफ ने बताया पास के ही मकान में उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 13

