Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर का एक युवक रातों रात बना 257 करोड़ रुपये का मालिक

मुजफ्फरनगर। जिले के रतनपुरी का निवासी एक युवक रातों-रात करोड़पति बन गया। जो कल तक नौकरी के लिए इधर-उधर मारा फिर रहा था, उसके खाते में करोड़ों की रकम आ गई। युवक को इस बात की जानकारी ही नहीं थी। पुलिस अफसरों को जब खाते

में रकम पहुंचने की जानकारी हुई तो वह खातेदार के घर पहुंची। हालांकि बाद में सारी रकम अलग-अलग खातों में अपने आप ट्रांसफर हो गई। दरअसल रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक के खाते में आई करोड़ों की नगदी के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस अफसरों ने युवक से रुपयों के बारे में दो दिन तक पूछताछ की। बताया गया है कि युवक से कुछ महीनों पूर्व एक फोन कॉल आई थी जिसमें नौकरी लगवाने के नाम पर नगदी व कागजात मांगे गए थे। उन्हीं कागजात से युवक के नाम का ब अकाउंट खुलवाकर हैकर ने नगदी को खाते में 257 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *