
मुजफ्फरनगर । जिले की बेटी प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 200 मीटर टी35 इवेंट के फाइनल में 30.01 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान और ब्रांज मैडल हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 100m T35 कैटेगिरी में 14.21 सेकेंड में ये रेस पूरी की थी और अपना पर्सनल रिकॉर्ड भी तोड़ा था। बता दें, प्रीति पाल मीरांपुर के हाशिमपुरा के परिवार की बेटी है। उन्हें बचपन से ही सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी थी। उन्हें मेरठ में अच्छा इलाज नहीं मिल पाया लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खेल की दुनिया में अपना नाम कमाया है। प्रीति ने दिल्ली में कोच गजेंद्र सिंह की के अंडर ट्रेनिंग की जो सिमरन शर्मा के भी कोच हैं।
भारत के खेलों के चौथे दिन दो और मेडल पक्के कर लिए हैं. पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार मेंस सिंग्लस एसएल3 के फाइनल में पहुंच गए हैं। यानी नितेश कुमार ने अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है और अब वह गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे। दूसरी ओर पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज ने हमवतन सुकांत कदम को 21-17, 21-12 से हराकर पेरिस पैरालंपिक मेंस सिंग्लस की एसएल4 कैटेगिरी के फाइनल में पहुंच गए हैं। ऐसे में उनका मेडल भी पक्का हो गया है।

