नई दिल्ली। ईरान के एक गांव ने धरती पर तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां मौसम केंद्र ने 28 अगस्त को 82.2 डिग्री सेल्सियस ताप सूचकांक दर्ज किया। अगर यह सच है तो ये धरती का सबसे अधिक दर्ज किया गया हीट इंडेक्स बन जाएगा। अमेरिकी मौसम विज्ञानी कॉलिन मैकार्थी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। हालांकि उन्होंने इस पर संदेह भी व्यक्त किया। उन्होंने इसकी आधिकारिक जांच की जरूरत पर बल दिया।
Author: Taja Report
Views: 36


