मुजफ्फरनगर । सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के विरूद्ध अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी करने वाले एक अभियुक्त को थाना पुरकाजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर विधि विरूद्ध कार्य करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 31.08.2024 को थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर संज्ञान लिया गया जिसमें एक युवक माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार पर अशोभनीय भाषा में अभदृ टिप्पणी कर रहा था। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अविलम्ब कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* विशाल पुत्र अशोक निवासी ग्राम खाईखेड़ी थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर।
Author: Taja Report
Post Views: 13


