Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर को घायल कर गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा पुलिस की भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी, असदनगर चौराहे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 शातिर / वांछित चोर अभियुक्त को घायल / गिरफ्तार किया गया। घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट हीरो स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल, व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी मिर्जाटिल्ला असदनगर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चौकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार द्वारा पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटर साईकिल को वापस मोडकर भागने लगा । फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी । मोटरसाइकिल सवार बदमाश तत्काल उठकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु उस पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश घायल हो गया । 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता-*

*1.* नदीम पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम नई बस्ती निराना थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*

✅ एक मोटर साईकिल हीरो होन्डा स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट ।

✅ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *